महापौर ने बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी,अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी,प्रबंधक को दी दो दिन की मोहलत

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) शहर की गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के संकल्प के साथ महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को बिलासपुर रोड स्थित बोरा गैस एजेंसी पर धावा बोला। इंडेन गैस एजेंसी में हाल ही में नई व्यवस्था लागू करने के बाद महापौर अब शहर की अन्य एजेंसियों की कार्यप्रणाली को पटरी पर लाने के लिए मैदान में उतर आए हैं। बोरा गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया, बल्कि वहां मौजूद उन उपभोक्ताओं का दर्द भी सुना जो तपती गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर थे।

निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने महापौर के समक्ष शिकायतों का अंबार लगा दिया। कई लोगों ने आरोप लगाया कि वे पिछले कई दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद अव्यवस्था और लोगों का आक्रोश देख महापौर ने प्रबंधक को फटकार लगाई और मौके पर ही कई जरूरतमंद उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब गोदाम में स्टॉक मौजूद है, तो आम जनता को कतारों में खड़ा करना बेहद चिंताजनक और अक्षम्य है।महापौर ने बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी,अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी,प्रबंधक को दी दो दिन की मोहलत

महापौर विकास शर्मा ने एजेंसी प्रबंधक को कड़े लहजे में हिदायत दी कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंडेन गैस एजेंसी की तर्ज पर ही बोरा गैस एजेंसी को भी सभी वार्डों के लिए एक स्पष्ट रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि सरकार की मंशा हर घर तक रसोई गैस पहुंचाने की है, न कि लोगों को सड़कों पर कतारबद्ध करने की। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि उन्हें पर्ची लेने या बुकिंग के लिए एजेंसी में आने की आवश्यकता नहीं है; ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस सीधे उनके द्वार तक पहुंचेगी।महापौर ने बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी,अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी,प्रबंधक को दी दो दिन की मोहलत

महापौर ने बताया कि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एजेंसी संचालक राजीव मेहता से भी बात हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अगले एक-दो दिन के भीतर वितरण प्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। आवश्यकता पड़ने पर वितरण की निगरानी और सहयोग के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को भी तैनात किया जा सकता है। उन्होंने कालाबाजारी की शिकायतों पर जनता से आह्वान किया कि कहीं भी ब्लैक में सिलेंडर बिकने की सूचना मिले तो तुरंत सूचित करें।

महापौर ने धामी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जनता के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यदि आपूर्ति में ऊपर से कमी है, तो उसका भी समाधान निकाला जाएगा, लेकिन स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की जमाखोरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल और हरजीत राठी छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट आशीष यादव आकाश यादव संदीप वाल्मीकि विजय तोमर अक्षित छाबड़ा असलम पूर्व अध्यक्ष कमल चंद जोशी बॉबी गुप्ता गुरजिंदर ललित दिवाकर आदि सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *