बेतालघाट में कैंपस इंटरव्यू, अशोक लीलैंड ने 16 प्रशिक्षार्थियों का किया चयन

Share Now

आईटीआई बेतालघाट में कैंपस इंटरव्यू, अशोक लीलैंड ने 16 प्रशिक्षार्थियों का किया चयन

हल्द्वानी।(राजतंत्र टाइम्स) आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को राजकीय आईटीआई बेतालघाट परिसर में अशोक लीलैंड पंतनगर उधम सिंह नगर के अधिकारियों के द्वारा अप्रेंटिस रोजगार हेतु, लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजन किया गया।
जिसमें अल्मोड़ा, रामनगर, डॉनपरेवा नैनीताल राईआगर बेरीनाग, पिथौरागढ़ के प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कंपनी के द्वारा 16 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया।
इस कैंपस इंटरव्यू में अशोक लीलैंड पंतनगर के मैनेजर एचआर पारुल बडोला, विकास जांगड़ा डिप्टी मैनेजर मैन्युफैक्चरिंग, एवं दीपक कुमार जोशी सहायक मैनेजर मैन्युफैक्चरिंग द्वारा प्रशिक्षार्थियों से लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा संपन्न करवाई।
इस कैंपस इंटरव्यू में संस्थान के प्रधानाचार्य सीमा कुमार ने कंपनी के आए हुए समस्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए चयनित प्रशिक्षार्थियों को शुभकामना देते हुए और आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया।
संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी एवं प्र.कार्यदेशक राजेंद्र पांडे के द्वारा भी कंपनी के समस्त अधिकारियों का स्वागत किया गया एवं निवेदन किया कि भविष्य में इसी प्रकार आप आईटीआई बेतालघाट के परिसर में कैंपस इंटरव्यू लगाते रहें जिससे कि प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कैंपस से ही अप्रेंटिस एवं रोजगार प्राप्त कर सके। अवसर पर संस्थान के कमल पाठक हरीश मिश्रा हरिप्रकाश एवं राजेंद्र प्रसाद जोशी एवं प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
स्थानीय अभिभावकोंके द्वारा भी राजेंद्र पांडे का हार्दिक आभार प्रकट किया गया कि आपके द्वारा समय-समय पर रोजगार एवं स्वत रोजगार हेतु विभिन्न राष्ट्रीय कंपनी एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को आमंत्रित कर प्रशिक्षार्थियों हेतु अप्रेंटिस रोजगार मेला का आयोजन कर हेतु रोजगार एवं स्वत रोजगार के लिए अथक प्रयास करते रहते हैं, इससे आईटीआई बेतालघाट से प्रशिक्षण करने के बाद ही बच्चों की अप्रेंटिस एवं नौकरी बेतालघाट से ही लग जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *