रामनगर में ओम बिरला का भव्य स्वागत, परंपरागत अंदाज में अभिनंदन

Share Now

कॉर्बेट से नैनीताल तक व्यस्त रहेगा लोकसभा अध्यक्ष का दौरा

ओम बिरला करेंगे वन पंचायत व जनप्रतिनिधियों से संवाद

कैंची धाम में दर्शन करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ स्थानीय भ्रमण

नैनीताल/रामनगर।(राजतंत्र टाइम्स) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 27 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक पांच दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर हैं।जिले के भ्रमण पर पंहुचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का सोमवार को रामनगर पहुंचने पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,कॉर्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने उनका स्वागत किया।

अध्यक्ष का स्वागत उत्तराखंडी परंपरा और स्थानीय संस्कृति के साथ किया गया। कुमाऊंनी टोपी, शॉल और पारंपरिक तरीके से अतिथि सत्कार किया गया।
प्राप्त सूचना अनुसार माननीय लोकसभा अध्यक्ष 27 और 28 अप्रैल को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 10:00 बजे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12:00 बजे नैनी रिट्रीट नैनीताल पहुंचेंगे जहां अल्प विश्राम करेंगे तत्पश्चात नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 12:30 बजे से एटीआई, नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे और एटीआई से नैनी रिट्रीट के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 3:45 बजे नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 4:00 बजे से एटीआई, नैनीताल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। सायं 6:00 नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट, नैनीताल में करेंगे।

माननीय अध्यक्ष 30 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे नीमकरौरी बाबा, श्री कैंचीधाम के दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे और नैनीताल का स्थानीय भ्रमण कर रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में करेंगे। तथा 1 मई, 2026 (शुक्रवार) लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 9:30 बजे (सड़क मार्ग से) नैनीताल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *