- पुष्कर सिंह धामी का बंगाल पर बड़ा बयान
‘डबल इंजन सरकार’ बनने का दावा
कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
रोजगार और योजनाओं पर सरकार को घेरा
नरेंद्र मोदी की योजनाओं पर जताया भरोसा
देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। और बदलाव की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने एग्जिट पोल के रुझानों का हवाला देते हुए दावा किया कि मतगणना के बाद बंगाल में “डबल इंजन सरकार” बनेगी। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार को प्राथमिकता दे रहे हैं।
उन्होंने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि हालात कमजोर हो गए हैं और विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा और गरीबों तक योजनाओं का लाभ सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी केंद्रीय योजनाएं बंगाल के लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचेंगी, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।

