आदि कैलाश यात्रा 2026: तैयारियाँ पूरी, कल से यात्रा प्रारंभ

Share Now

पिथौरागढ़ प्रशासन ने पूरी की तैयारियाँ

पिथौरागढ़। (राजतंत्र टाइम्स) जनपद पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 2026 के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अवगत कराया कि 28 अप्रैल से यात्रा हेतु इनर लाइन परमिट (ILP) जारी किए जा चुके हैं। कल से यात्रा विधिवत प्रारंभ होगी, जिसके तहत पंजीकृत यात्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व मौसम की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

उच्च हिमालयी क्षेत्र (हाई एल्टीट्यूड) को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यात्रियों को यथासंभव 4×4 वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी है। प्रशासन के अनुसार यात्रा मार्ग पूर्ण रूप से सुचारू है तथा सड़क मार्ग खोल दिया गया है। Border Roads Organization (BRO) को मार्गों के रख-रखाव एवं सुचारू संचालन हेतु सक्रिय कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियाँ अलर्ट मोड में कार्य कर रही हैं तथा यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व अपना ILP परमिट, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं मौसम से जुड़े दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। जनपद प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी के सहयोग से यह यात्रा सुरक्षित, सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *