रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली जसपुर पुलिस व कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस की दो अलग अलग कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपित जयविन्दर कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी नहर पार झाल के पास मंडवाखेड़ा, कोतवाली जसपुर निवासी 06.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।राजेंद्र कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, कोतवाली जसपुर निवासी 10.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।इसके अलावा ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने शिवनगर रोड, SBI ATM के सामने चेकिंग के दौरान एक युवक को 11.51 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपित सुमित पुत्र जगदीश निवासी वार्ड 10 ठाकुरनगर, पिंटू डॉक्टर के घर के पीछे, थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र का रहने वाला है।आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है।एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


