धर्मान्तरण के आरोप पर नानकमत्ता में बवाल” मामले में DM का बड़ा एक्शन

Share Now

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स) नानकमत्ता के ग्राम नवीनगर में धार्मिक पूजा की आड़ में कथित धर्मांतरण के आरोप को लेकर हुए हंगामे में प्रशासन गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इसे संवेदनशील बताते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

ग्राम नवीनगर उप तहसील नानकमत्ता में रविवार 19 अप्रैल 2026 को धार्मिक पूजा की आड़ में धर्मान्तरण के आरोप पर जमकर हंगामा होने की खबर प्रकाशित हुयी है।को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रकरण प्रथम दृष्टया संवेदनशील प्रकृति का प्रतीत होता है, जिसमें कानून-व्यवस्था, सामाजिक समरसता एवं जनसुरक्षा से संबंधित बिन्दु निहित होने के कारण प्रकरण की तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष जॉच कराया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उक्त प्रकरण की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता 07 सदस्यीय टीम गठित की है। उन्होंने जांच टीम को प्रकरण की जॉचकर तथ्यात्मक, सुस्पष्ट एवं प्रमाण आधारित आख्या 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जांच टीम में शामिल अधिकारी:

  • अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) – अध्यक्ष
  • अपर पुलिस अधीक्षक, रुद्रपुर
  • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
  • जिला समाज कल्याण अधिकारी
  • अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
  • संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी
  • स्थानीय अभिसूचना इकाई के निरीक्षक
  • अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकरण में घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण एवम् शिकायतकर्ता परिवार से मुलाकात किए जाने हेतु 05 मई को 12 बजे नियत की गई है सभी नामित सदस्य समन्वय करते हुए नियत तिथि व समय पर घटना स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *