मसूरी में भाजपा की जीत का जश्न, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांटी मिठाई, आतिशबाजी से गूंजा मॉल रोड

Share Now

मसूरी।(राजतंत्र टाइम्स) बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मसूरी के मॉल रोड पर जश्न का माहौल देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बंगाल की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी मैजिक बरकरार है। उन्होंने कहा कि बंगाल के नतीजों ने साबित कर दिया है कि देश और राज्य की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और उनकी विकास नीतियों पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि यह जीत ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ते कदमों का हिस्सा है और देश भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी भी दी।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, सतीश ढौंढियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *