बाजपुर में लेबड़ा पुल निर्माण पर भड़के विधायक अरविन्द पाण्डेय, ठेकेदार को किया जायें ब्लैकलिस्ट

Share Now

बाजपुर।(राजतंत्र टाइम्स) बेरिया रोड पर डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बन रहे लेबड़ा नदी पुल का गदरपुर भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा व लोनिवि जेई राजीव गौड़ के साथ निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों ने ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण में की जा रही हीलाहवाली व सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर कार्य किये जाने की शिकायत विधायक पाण्डेय ने की। अत्यंत धीमी गति से हो रहे पुल निर्माण को देख आक्रोशित विधायक पाण्डेय ने लापरवाह ठेकेदार को किया जायें ब्लैक लिस्टेड किये जाने व बेपरवाह लोनिवि अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि किये जाने के निर्देश एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को दिए। विधायक पाण्डेय ने कहा कि लोनिवि अधिकारी व संबंधित ठेकेदार आम जन के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्षाकाल में आवागमन को सुचारू रखने के लिए उन्होंने तत्काल तीन वैली पुल लगाने के लिए भी एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को कहा। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने कहा कि बार-बार कहने के उपरान्त भी ठेकेदार द्वारा अत्यंत धीमी गति से कार्य किये जाने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़, बाजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष टिंकू यादव, प्रमुख भाजपा नेता जगदीश पाण्डेय, केलाखेड़ा भाजपा मण्डल मंत्री राकेश मौर्य, बाजपुर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय, पूर्व बीडीसी सदस्य देव सिंह, सतीश तिवारी, दीपक वाही, मतलूब मसीह, मन्नू डोगरा, लवली, सुरेश प्रजापति, रूपकिशोर, जफर, राजीव, कामना, महिमा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *