बाजपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर बाजपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम का नेतृत्व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कई स्थानों पर केक काटकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बाजार क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अरविंद यादव, अमित कुमार, मो. आज़म, रहीस लाला, दीपक कुमार, विशाल यादव, राम सिंह सागर, मो. सलीम, संजय रुहेला, मनोज कुमार, प्रताप संधू, अनिल सक्सेना, जगदीश सागर, राजेश सिंह, नवीन कुमार, धनराज सागर, हरपाल सिंह, विजय सिंह, राकेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

