पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री,शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share Now

देहरादून । (राजतंत्र टाइम्स) पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *