लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, जीआरआरसी में हुआ भव्य स्वागत

Share Now

शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में सुरक्षा बलों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

पौड़ी गढ़वाल। (राजतंत्र टाइम्स)उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को लैंसडाउन पहुंचे। इस दौरान गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर में उनका भव्य स्वागत किया गया।

लैंसडाउन स्थित शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत तथा कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल के सम्मान में सुरक्षा बलों द्वारा आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। परेड ग्राउंड में आयोजित इस स्वागत समारोह के दौरान सैन्य अनुशासन और गरिमा का विशेष दृश्य देखने को मिला।

राज्यपाल के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सैन्य अधिकारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक एवं सैन्य गतिविधियों की समीक्षा भी प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *