- शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों पर बच्चों को किया प्रेरित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
चम्पावत। (राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं तथा शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन में हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के बीच पहुंचने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


