चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात, दो यात्री घायल; SDRF-DDRF की रेस्क्यू टीम सक्रिय

Share Now

 

रुद्रप्रयाग। (राजतंत्र टाइम्स) जनपद के चन्द्रशिला-तुंगनाथ (ऊखीमठ) क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न आकाशीय बिजली गिरने की घटना में दो यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 02:22 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा आरटी सेट के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचना दी गई कि चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात की घटना हुई है, जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) द्वारा SDRF उत्तराखण्ड, DDRF तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तत्काल अलर्ट कर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान वेदांत (19 वर्ष), निवासी आवास विकास, बिजनौर तथा शैल (35 वर्ष), निवासी सरिता बिहार, दिल्ली के रूप में हुई है।

प्रशासन द्वारा दोनों घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मौसम खराब होने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *