अंतर जिला जूडो चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ

Share Now
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा- उत्तराखंड बन रहा “खेल भूमि”

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स)। गणेश जोशी ने शनिवार को परेड ग्राउंड में उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय अमृत लाल गुप्ता की स्मृति में आयोजित अंतर जिला जूडो चैंपियनशिप 2026 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वर्गीय अमृत लाल गुप्ता की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि खेलों और युवाओं के विकास के लिए स्व. गुप्ता का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी महान व्यक्तित्व को सच्ची श्रद्धांजलि उनके मूल्यों और सपनों को आगे बढ़ाने से ही दी जा सकती है और यह आयोजन उसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास और खेल भावना का उत्सव है। जूडो केवल शरीर को मजबूत नहीं बनाता, बल्कि मानसिक और चारित्रिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गिरकर दोबारा उठना ही वास्तविक जीत है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन और ग्रामीण क्षेत्रों तक खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज “खेल भूमि” के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेल नीति को मजबूत करते हुए युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून, हल्द्वानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में खेल अवस्थापना का तेजी से विकास किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी ने उत्तराखंड की क्षमता और खेल भावना को देशभर में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां एडवेंचर स्पोर्ट्स, एथलेटिक्स और आउटडोर गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल हैं, जिसके चलते राज्य के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सतीश शर्मा, जितेंद्र नेगी, वीके गुप्ता, रचना गुप्ता, प्रणव गुप्ता, शिव्या गुप्ता, हितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *