आर्यनगर सीवरेज योजना एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का रखा जाए विशेष ध्यान

देहरादून।(राजतंत्र टाइम्स)।  शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आर्यनगर वार्ड स्थित साकेत कॉलोनी में रुपये 905.80 लाख की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मंत्री गणेश जोशी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में इस परियोजना को महत्वपूर्ण बताया। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए द्वारा कैनाल रोड स्थित एकता ऐवन्यू पार्क में रुपये 19.37 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी शिलान्यास किया।

आर्यनगर सीवरेज योजना एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि साकेत कॉलोनी की यह सीवरेज योजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी, जलभराव की समस्या कम होगी तथा लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध हो सकेगा।

आर्यनगर सीवरेज योजना एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जनता को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवरेज, पार्कों के सौंदर्याकरण एवं जनसुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ, सुंदर और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में दायित्वधारी डॉ. देवेन्द्र भसीन, पार्षद योगेश योगी, ले. जनरल गिरीश कुमार, डॉ ओ.पी. कुलश्रेष्ठ, जगमोहन सजवान, विनोद शर्मा, विदेश गुप्ता, भजन आर्य, अर्जुन सिंह, नरेश पुज, जलनिगम के ईई सौरभ शर्मा सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *