गुवाहाटी में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले असम CM हिमंता बिस्वा सरमा, सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा

Share Now
  • असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रसेवा में योगदान पर हुआ विचार-विमर्श

नैनीताल ।(राजतंत्र टाइम्स)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रसेवा में उसके महत्वपूर्ण योगदान तथा सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भारतीय सेना की वीर परंपराओं और देश की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। दोनों नेताओं ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जाने पर जोर दिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *