रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)। श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत की उत्तराखंड टीम की मासिक बैठक लेक पैराडाइज के निकट रोडवेज, रुद्रपुर में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, सामाजिक जागरूकता तथा समाज के उत्थान को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी सदस्यों को आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना होगा। युवा पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ ही शिक्षा, सामाजिक सहयोग और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक हित में सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंडित जवाहर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रामस्वरूप शर्मा, जिला महासचिव पंडित सुधीर शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित सुरेंद्र शर्मा, लालपुर नगर अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, पंडित मनोहर लाल शर्मा, पंडित नरेश कुमार शर्मा, पंडित तेज प्रताप शर्मा, पंडित धर्मेंद्र शर्मा, पंडित राकेश कुमार शर्मा, डॉ. रवि कुमार शर्मा, पंडित लक्ष्मी प्रसाद शर्मा, पंडित पूरन लाल शर्मा, पंडित कैलाश चंद शर्मा, पंडित देवानंद शर्मा, पंडित सुनील शर्मा, पंडित कमलेश मिश्रा, पंडित मनोज शर्मा एवं पंडित एनडी शर्मा सहित अन्य सदस्य एवं नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष रुद्रपुर विकास शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी लोग एकजुट होकर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने समाज के प्रति जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी समाजहित के कार्यों से जोड़ने का आह्वान करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


