बाजपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर जागरूकता और महिला सुरक्षा अभियान के साथ कुमाऊंनी लोकपर्व भिटौली को भी स्कूली बच्चों के साथ मिलकर मनाया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव एवं जिला सिविल जज सीनियर डिवीजन ममता पंत के निर्देशों पर आयोजित इस शिविर में कानून की जानकारी के साथ संस्कृति को भी जोड़कर बच्चों को जागरूक किया गया।
शिविर का आयोजन एक निजी विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भिटौली पर्व की परंपराओं और महत्व को बताकर की गई। PLV और शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि भिटौली पर्व भाई-बहन के प्रेम और रिश्तों का प्रतीक है। इसी भावना के साथ उन्हें समाज में सुरक्षा, सम्मान और कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण PLV ब्रजवाला शर्मा ने बच्चों को विस्तार से बताया गया कि आजकल साइबर अपराधी किस तरह से सोशल मीडिया, फोन कॉल और फर्जी लिंक के जरिए ठगी करते हैं। जानकारी देते हुए अनजान कॉल, व्हाट्सएप मैसेज और लिंक पर क्लिक न करें, OTP, बैंक डिटेल और पासवर्ड किसी से शेयर न करें डिजिटल अरेस्ट और फर्जी पुलिस कूरियर के नाम पर डराने वालों से सावधान रहें। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत *साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण PLV शिवानी दीपक ने छात्राओं को विशेष रूप से महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया पर होने वाले उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए। साथ ही बताया कि अगर कोई छेड़छाड़ या ऑनलाइन परेशान करता है तो हेल्पलाइन 1090 और 112 पर शिकायत की जा सकती है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गीता शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि कोई भी महिला, बच्चा, बुजुर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति *नालसा हेल्पलाइन 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से मुफ्त कानूनी सलाह और वकील की मदद ले सकता है।
स्कूल पर प्रिंसिपल युवराज शर्मा ने बच्चों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पम्पलेट वितरित किए गए और भिटौली पर्व के उपलक्ष्य में प्रतीकात्मक रूप से उपहार भी दिए गए। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह कानून, सुरक्षा और संस्कृति को जोड़कर जागरूकता देना बच्चों के लिए बेहद प्रभावी है।
शिविर में स्कूल के अध्यापक सुरेश चंद्रा,नन्द किशोर भट्ट,उमा यादव,इंदु मेहता,हासमी एवं साजिया सहित दर्जनों छात्र छात्राये वा अध्यापक उपस्थित रहे


