नीट यूजी परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्रा हिमाद्री महरा को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

Share Now

नीट यूजी परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्रा हिमाद्री महरा को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के कंडोली स्थित राजीव नगर निवासी छात्रा हिमाद्री महरा को नीट यूजी परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मेधावी छात्रा हिमाद्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि हिमाद्री महरा की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज प्रदेश और राष्ट्र का नाम भी रोशन करेंगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्रा की माता पिता को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हिमाद्री महरा के पिता भगवान सिंह महरा, माता हेमा महरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *