मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी संसदीय समिति की अहम बैठक, धामी बोले- हर वर्ग तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Share Now

 

  • प्रदेश की 90 से अधिक ओबीसी जातियों के विकास को सरकार प्रतिबद्ध, सामाजिक न्याय पर दिया जोर

देहरादून।(राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान सामाजिक न्याय, ओबीसी कल्याण और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक और संस्थागत व्यवस्था मौजूद है तथा विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति एवं उपजाति समुदाय ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की नीतियां और बजट गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है।

इस दौरान ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी की ओर से अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह एवं अन्य सांसद विजय बघेल, डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी (साक्षी महाराज), विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर विधार्थी राजभर , डॉ अशोक कुमार यादव, श्री गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव बीड़ा , राजेंद्र गहलोत, श्री शुभाशीष खूंटिया, मयंककुमार नायक एवं डॉ. भीम सिंह

संयुक्त सचिव लोकसभा अतुल आनंद, उप सचिव लोकसभा पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, जोनल मैनेजर पी.एन.बी श्री अनुपम एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *