5 अगस्त से चलेगा काशीपुर बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share Now
  • विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधिकारियो के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
    विधायक शिव अरोरा ने व्यापारियो से अतिक्रमण हटाओ अभियान मे प्रशासन का सहयोग करने की अपील

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। विधायक शिव अरोरा के कार्यालय में देर शाम को काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, विभागीय तैयारियों तथा 5 अगस्त से प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि काशीपुर बाईपास निर्माण व्यापारी व क्षेत्रवासियो की दृष्टि से काफ़ी महत्वपूर्ण है यहाँ लगने वाले घंटो जाम से निजाद मिलेगी ,जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और शहर को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा काशीपुर बाईपास निर्माण संबधित व्यापारी हित मे काफ़ी प्रयास किये गये जिसमे अधिकांश व्यापारियों को डिवाइडर से 60-60 फिट चौड़ा करने पर कोई नुकसान ना हो ऐसा सुनिश्चित किया गया ओर नगर पालिका मार्किट जिसको लेकर पहले ही सहमति बन गयी थी इनका पुनर्वास योजना के अंतर्गत बसाया जायेगा ओर ज़ब तक पुनर्वास सुनिश्चित नहीं होता इनको हटाया नहीं जाएगा।

वही 5 अगस्त से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा। विधायक शिव अरोरा ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनहित की इस परियोजना को सफल बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान मे प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

बैठक में गजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने बताया कि काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। निर्माण क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद कार्य में और तेजी लाई जाएगी, जिससे परियोजना समय पर पूर्ण हो सके, निर्माण कार्य की टेंडर प्रकिया अपने अंतिम चरण मे है जैसे ही टेंडर ठेकदार को जारी होगा हम इसके निर्माण कार्य को आरम्भ करेंगे।
5 अगस्त से प्रशासन के सहयोग से काशीपुर बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की जाएगी।

बद्रे आलम, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान ने बताया कि बाईपास निर्माण क्षेत्र में पेयजल लाइनों एवं अन्य जल संस्थान से संबंधित संरचनाओं के स्थानांतरण एवं आवश्यक तकनीकी कार्यों की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग निर्माण एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है ताकि परियोजना में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। उन्होंने कहा 5 अगस्त को अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद जैसे ही उनको लाइन साफ मिलती है वह अगले दो महीने मे अपना कार्य पूर्ण कर देंगे।

किशोर पंत, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा निर्माण क्षेत्र में आने वाले विद्युत पोल, लाइनें एवं अन्य विद्युत संरचनाओं के स्थानांतरण की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। विभाग प्रशासन एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करेगा। उन्होंने कहा उनके द्वारा काफ़ी रिक्त क्षेत्र मे शिफ्टिंग कार्य कर लिया गया है जिसमे पोल लगाने व लाइन खींचे का कार्य कर भी लिया गया है जैसे ही अन्य जगह अतिक्रमण मुक्त होती है विद्युत विभाग अगस्त अंत तक अपना कार्य पूर्ण कर शिफ्ट हुई लाइन पर विद्युत सुचारु कर देगा।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विधायक को संयुक्त रूप से विश्वास दिलाया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे काशीपुर बाईपास निर्माण परियोजना को गति मिले और जनता को शीघ्र इसका लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक के अंत में विधायक शिव अरोरा ने एक बार पुनः व्यापारियों से अपील की कि वे 5 अगस्त से प्रारंभ होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन का सहयोग करें.
जिससे क्षेत्र के समग्र विकास, सुगम यातायात, लगने वाले जाम से राहत और जनहित हेतु काशीपुर बाईपास निर्माण महत्वपूर्ण है इसके बनने से व्यापारियों सहित इस मार्ग का उपयोग करने वाले लाखो लोगो को राहत मिलेगी ओर रोड चौड़ी होने से ग्राहक आसानी से मार्किट क्षेत्र मै आ सकेगा ओर व्यापारी के व्यापार मे वृद्धि होंगी।

इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग से सहायक अभियंता केशव लाल, जल संस्थान सहायक अभियंता कृष्णा चंद बुगानी, कनिष्ठ अभियंता सौरभ भट्ट,
विद्युत विभाग से कनिष्ठ अभियंता सुभाष शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *