रुद्रपुर। (राजतंत्रटाइम्स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पिता के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य जी के नेतृत्व में बगवाड़ा मंडी, रुद्रपुर में पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी के परिवार के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भाषा और व्यवहार में शालीनता बनाए रखनी चाहिए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और कार्यों का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सकता है, लेकिन राजनीतिक असहमति व्यक्त करते समय व्यक्तिगत एवं पारिवारिक सम्मान का ध्यान रखना आवश्यक है। राजनीति में विचारों का मतभेद स्वीकार्य है, लेकिन भाषा की मर्यादा और मानवीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और राजनीतिक संवाद में शालीनता, सम्मान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।इस दोरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक योगेश वर्मा, कुमाऊं संयोजक श्रीकांत राठौर,बृजेश गुप्ता, पंडित प्रेमपाल,दुर्गेश गुप्ता, टिंकू तोमर,अजय मौर्य,संतोष चंद अंकुर प्रजापति, प्रेमपाल रंगवार, जितेंद्र मौर्य,हेमू यादव, विशाल श्रीवास्तव,जानकी गोस्वामी, योगेश कुमार पाल, परमजीत पम्मा, कृष्ण कुमार काका, गौतम गिरी, नौवत राम श्रीवास्तव, रेखा यादव श्रीमती सरिता चौधरी आदि लोग मौजूद रहे.
