राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति, उच्च शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Share Now

नैनीताल। (राजतंत्र टाइम्स)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मंगलवार को लोक भवन, नैनीताल में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक विषयों एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान एवं नवाचार से संबंधित प्रयासों की जानकारी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालयों को ज्ञान, अनुसंधान और कौशल विकास के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समग्र विकास एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *