हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती पर देहरादून में श्रद्धांजलि, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया माल्यार्पण

Share Now

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स)हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर आज गणेश जोशी ने घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने स्वर्गीय बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ की पगडंडियों से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि बहुगुणा दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
मंत्री जोशी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने हमेशा जनहित और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन, कार्यशैली और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डॉ. बबीता सहौत्रा, सुरेंद्र राणा, भावना चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *