- केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, CCTV और जैमर से होगी निगरानी
- बिना गलती के परीक्षा कराने के निर्देश, दो दिन पहले होगा केंद्रों का निरीक्षण
रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी 17 मई को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के सम्बन्ध में आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने जिला सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि परीक्षाओं में कोई भी गलती क्षम्य नही होती है इसलिए परीक्षाओं को गम्भीरता से निर्वाध, निर्विघ्न परीक्षाए सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। इस हेतु परीक्षा केन्द्रों में केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, इनविजलेटर परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करेगें व चैतन्य होकर पैनी नजर रखते हुए परीक्षाए कराना सुनिश्चित करेगें।
अध्यक्ष चयन आयोग ने बैठक लेते हुए कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों का सेक्टर मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्वेक्षक दो दिन पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करेगें तथा परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाईल, घड़ी व कोई भी इलैक्ट्रानिक गैजेट पूर्ण तरह प्रतिबन्धित होगा। उन्होने कहा परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्ष में पर्याप्त क्षमता वाला जैमर अनिवार्य रूप से लगाये जायेगें। उन्होने कहा कि परीक्षार्थियों की चैकिगं व वायोमैट्रिक परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही अनिवार्य रूप से की जायेगी। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा सभी निर्देश भेज दिये गये है उनको अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाये तथा निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए परीक्षा करायी जाये ताकि परीक्षा शान्तिपूर्ण, निविघ्न सम्पन्न हो सकें। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा से एक दिन पूर्व माॅक ड्रील व चैकिंग कर ली जाये तथा जैमर सहित सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित कर ली जाये तथा इसके उपरांत परीक्षा केन्द्र में सुरक्षा कर्मियों भी तैनात किया जाये। उन्होने कहा कि इसबार सभी परीक्षा केन्द्रों में एआई बेस सुरक्षा व्यवस्था करने का भी प्रयास किया जायेगा जो किसी प्रकार के मानको के उलंघन पर अलर्ट भी जारी करेगा।
श्री मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा की ड्îूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए, परीक्षा केंद्र में आवश्यक दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुए सीसी टीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे व खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा का आयोजन जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी जाये। उन्होने कहा कि आयोग में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा जो परीक्षा केन्द्रों में सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से पैनी नजर रखेगा। इसलिए सभी पर्यवेक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक, इनविजिलेटर चैतन्य होकर कार्य करे व परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष के निर्देशों का अक्षशः पालन किया जायेगा तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र चौधरी, मुख्य कोषाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार शुक्ल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह सहित सभी केन्द्र व्यवस्थापक आदि मौजूद थे।

