उत्पादकता बढ़ाने में जैवप्रौद्योगिकी की भूमिका अहम- प्रदीप बत्रा
पंतनगर ।(राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड सरकार के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में जैव प्रौद्योगिकी परिषद मुख्यालय (बायोटेक भवन) का लोकार्पण किया। मंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि कृषि उत्पादकता में जैवप्रौद्योगिकी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने वैज्ञानिक सोच तथा वैज्ञानिक तकनीकों सहित उत्पादों के आयात को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने रसायन रहित फसल उत्पादन हेतु जैवप्रौद्योगिकी आधारित प्रजातियों को विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। प्रदीप बत्रा ने परिषद के कई उत्पादों नैनो उर्वरक, हर्बल ग्रीन टी, हर्बल साबुन, समरानी कप व मशरूम अचार का विमोचन कर जनता को समर्पित किया। इससे पूर्व माननीय मंत्री ने जैव प्रोद्योगिकी भवन के प्रयोगशाला व पुस्तकालय का निरिक्षण भी किया। इस दौरान स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
निदेशक बायोटेक डॉ. संजय कुमार ने परिषद के समस्त गतिविधियों व नवीन योजनाओं को विभागीय मंत्री को अवगत कराया। निदेशक, यूसीबी ने बताया कि परिषद् का उद्देश्य शोध व विकास कार्यों को प्रदेश के किसानों, युवाओं व उद्यमियों तक पहुंचना है।
अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं प्रगतिशील किसान डॉ. एस.एस. गौरैया ने सम्बोधित किया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ माँ के नाम मिशन के तहत वृक्षारोपण किया गया व मंत्री प्रदीप बत्रा ने रूद्राक्ष का पेड़ लगाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मणिन्द्र मोहन व डॉ. कंचन कार्की ने किया।
इस अवसर पर डॉ. समीना मेहताब, डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. के.सी. वर्मा, डॉ. रत्ना राय, डॉ. आर. के. शर्मा, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. गुरविन्दर सिंह सहित डॉ. सुमित पुरोहित सहित परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी उपस्थित रहे।

