मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Share Now

हरिद्वार।(राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माता श्रीमती शांता देवी जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *