सीएम धामी ने खटीमा में भगवान शिव व हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

Share Now

मकर संक्रांति पर ब्रह्मदेव मंदिर में पूजा-अर्चना, उत्तरायणी मेले का भी किया शुभारंभ

खटीमा न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति पर आज ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल, खटीमा में भगवान शिव एवं हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की व प्रसाद ग्रहण किया।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लाल कोठी पहुंचकर उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया।इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा,राम सिंह जेठी, नवीन बोरा, महेंद्र सिंह दिगारी, मन्नू मेहर, पूरन जोशी, नरेंद्र सिंह, मनोहर पांडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *