किच्छा की छह सड़क दुर्घटनाओं की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिए आदेश

Share Now

दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल शुरू, 30 जून तक मांगे गए साक्ष्य और बयान

रूद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)  जिला मजिस्टेªट नितिन सिंह भदौरिया ने किच्छा क्षेत्रान्तर्गत हुई दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जाॅच के आदेश दिये है। जिलाधिकारी ने किच्छा क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटनों की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु उप जिला मजिस्टेªट किच्छा को जाॅच अधिकारी नामित करते हुये निर्देशित किया गया है कि दुर्घटनाओं की सम्पूर्ण पहलुओं की विस्तृत जाॅच करते हुए जाॅच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
जाॅच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा गौरव पाण्डेय ने कहा है कि 05 नवम्बर 2025 को रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने सिरौलीकला में कार संख्या-यूके 06-एजेड-8441 का चालक का नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के भाई अजीमुद्दीन उम्र 40 वर्ष के आटो सं0-यूके 06-टीए-8047 में टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल हो जाने, 29 नवम्बर 2025 को देवरिया के सामने लालपुर में बस सं0-यूके 06-पीए-1963 का चालक नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के भाई जीशान व मो0सा0 में सवार अरबाज उम्र 22 वर्ष की मृत्यु हो जाने, 01 दिसम्बर 2025 को शंकर फार्म के पास पुलभट्टा में पिकप वाहन सं0 यूके 06-सीसी-6818 का चालक नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर टुकटुक वाहन सं0-यूके 06-ईएस-0286 में टक्कर मारकर वादी के पुत्र रंजित सिंह उम्र 28 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल कर देने, 02 दिसम्बर 2025 को रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास रोडबेज बस सं0-यूपी-25-एफटी-4036 का चालक नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के भाई विजय कुमार की मो0सा0 यूके-06 एक्स-6351 में टक्कर मारकर वादी के भाई व मो0सा0 में सवार नरेश कुमार को गम्भीर रूप से घायल कर देने, 04 फरवरी 2026 को पुलभट्टा ओवर ब्रिज के पास वाहन सं0-यूपी-26 टी-5427 चालक नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर एम्बुलेंस सं. यूके-06 टीए-7799 में टक्कर मारकर वादी की पत्नी ललिता देवी उम्र 34 की मृत्यु कर देने व 07 जनवरी 2026 को खालसा ढाबे के सामने मेन हाईवे रोड कार सं0-यूके-3 टीए-9600 का चालक नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के भाई पे्रमपाल उम्र 39 वर्ष के टुकटुक ई-रिक्शा सं0-यूके-06 ईआर-4163 में टक्कर मारना जिससे टुकटुक वाहन का ट्रक सं0-यूपी-23 एटी-0510 से टकराने से उसकी मृत्यु हो जाना तथा टुकटुक में सवार सहनाज पत्नी शकील अहमद व नाजमा बी पत्नी वकील अहमद का गम्भीर रूप से घायल हो जाने के सम्बन्ध में जाॅच गतिमान है।
जाॅच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा गौरव पाण्डेय ने कहा है कि उपरोक्त घटनाओं/प्रकरणों के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को भी अपना पक्ष रखना हो अथवा किसी के पास कोई अन्य जानकारी हो तो वह 30 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे बयान हेतु या साक्ष्य/दस्तावेज सहित उपस्थित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *