रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारिकरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने एचएचएआई, राजस्व, वन विभाग व सैनिक फार्म के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभी भी जो वृक्षो के कटान होना है संयुक्त निरीक्षण कर डीमार्केशन करते हुए शीघ्र पेड़ कटवाये जाये साथ ही जो भी एयरपोर्ट विस्तारीकरण में भवन ध्वस्त होने हैं उन्हें भी शीघ्र ध्वस्त किए जाएं।उन्होने एनएचएआई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सड़क शिफ्ंिटग निर्माण कार्यो की प्रक्रिया में तेजी लाये। उन्होने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्यो की लापरवाही पायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने कहा कि यदि कही किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराये ताकि समस्या को शीघ्र समाधान किया जा सकें।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मनीष बिष्ट, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई रक्षित यादव, तुषार गुप्ता, फार्म निरीक्षण बीपी यादव, डीजीएम एयरपोर्ट अनूप गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीके यादव आदि मौजूद थे।


