हाईवे से हटाया गया अतिक्रमण, बड़े यूनिपोल-होर्डिंग किए गए ध्वस्त

Share Now

हरिद्वार न्यूज़।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने हाईवे किनारे अवैध रूप से लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग हटाए।
एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के दोनों ओर तथा रानीपुर झाल से बहादराबाद बाईपास क्षेत्र के अंतर्गत बिना अनुमति लगाए गए बड़े-बड़े यूनिपोल और होर्डिंग को हटाया गया है। इसके साथ ही राजमार्ग के किनारे बनाए गए खोखे, झुग्गी-झोपड़ी और अस्थायी ढांचे भी हटाने की कार्रवाई जारी है।
प्रशासन का कहना है कि यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और हाईवे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। आगे भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *