- श्रद्धालु ने किया बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन पाया महाप्रसाद
- शांतिपूर्वक मेले का आयोजन रहा
- श्रद्धालुओं द्वारा प्रशासन की व्यवस्थाओं पर प्रशन्नता व्यक्त की
- आज कुल 119228 श्रद्धालुओं के द्वारा नीब करोरी बाबा के दर्शन किए
नैनीताल/श्री कैंचीधाम।(राजतंत्र टाइम्स)। विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के किए। सुबह से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार रात 8 बजे तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत,आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बाबा के दर्शन किए तथा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा सभी के द्वारा मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं कमान संभाली और प्रात:काल से ही क्षेत्र में
रहकर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा। उन्होंने स्वयं बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से लगातार वार्ता करते हुए व्यवस्थाओं आदि के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं द्वारा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से विशेष शटल सेवा संचालित की गई थी। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से शटल वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु मंदिर के आसपास के पूरे क्षेत्र को जीरो जोन घोषित करते हुए दर्शन हेतु बेहतर सुविधा प्रदान की गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए कुमाऊं आयुक्त, आईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था हेतु टीमें एवं वाहन लगाए जाने के अतिरिक्त पेयजल की व्यवस्था रखी गई । उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे।
वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, विशेष यातायात योजना के तहत श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध रूप से कैंची धाम पहुंचाया जा रहा है, जिससे हल्द्वानी से कैंची धाम तक की यात्रा सुगम बनी हुई है।

कैंची धाम मेले में अगले दो-तीन दिनों के अंतराल में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण तैयारी की गई है।
स्थापना दिवस के अवसर पर कैंची धाम पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों और भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। प्रशासन का अनुमान है कि आगामी दो से तीन दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रहेगी।
मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सहित व्यवस्था के सुचारू हेतु अधिकारी तैनात किए गए थे। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने भीमताल, भवाली सहित विभिन्न पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संभागीय परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा पूरे दिन व्यवस्थाओं को बनाए रखा गया, और आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से बाबा जी के दर्शन में सहयोग प्रदान किया।
सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र,मनोज कत्याल सहित अपर जिलाधिकारी शौरभ असवाल, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।


