खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खटीमा न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,सतीश भट्ट ,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी जितेन्द्र चौधरी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।