गोविंदपुर में किसान चौपाल, पशुपालकों को उन्नत पशुपालन की दी जानकारी

Share Now

पंतनगर । (राजतंत्र टाइम्स)। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय पशु शोध समन्वित परियोजना-फ्रिजवाल के तहत ग्राम गोविंदपुर स्थित कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, सितारगंज में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पशुपालकों और वैज्ञानिकों के बीच पशुपालन से जुड़ी समस्याओं, उनके समाधान और उन्नत तकनीकों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन पशु प्रजनन विभाग के प्राध्यापक एवं परियोजना अधिकारी *डा. बृजेश सिंह* ने किया। उन्होंने पशुपालकों और परियोजना टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए परियोजना के उद्देश्यों तथा इससे पशुपालकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

पशु पोषण विभाग के सह-प्राध्यापक डा. रिपुसुदन कुमार ने पशुओं के पोषण से संबंधित समस्याओं के समाधान बताए। उन्होंने उत्तम पशु आहार तैयार करने की विधि की जानकारी देते हुए पशुपालकों से पशुपालन के वैज्ञानिक एवं तकनीकी आयामों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार और वैज्ञानिक तरीके अपनाकर पशुओं के स्वास्थ्य एवं उत्पादन क्षमता में सुधार किया जा सकता है।

चौपाल के दौरान पशुपालकों का पंजीकरण एवं सामग्री वितरण कु. आराधना फुलार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव  शिवांशु तिवारी ने प्रस्तुत किया। किसान चौपाल में कुल 14 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *