रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर पलटी मैक्स, प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Share Now
  • सभी घायलों को समय पर पहुंचाया गया अस्पताल, चालक गंभी

रुद्रप्रयाग । (राजतंत्र टाइम्स)।  राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर रुद्रप्रयाग से लगभग चार किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में कुल 8 यात्री एवं एक वाहन चालक सवार थे। यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 23 मई 2026 को प्रातः 10:07 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को हादसे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया तथा बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

DEOC द्वारा तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा, पुलिस टीम एवं राहत-बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर अत्यंत तत्परता एवं समन्वय के साथ राहत कार्य संचालित किया तथा सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर शीघ्र उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया।

दुर्घटना में 8 यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। जिला चिकित्सालय में सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय और प्रभावी राहत कार्य के माध्यम से संवेदनशील एवं तत्पर कार्यप्रणाली हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *