मुख्यमंत्री धामी से विधायक बिशन सिंह चुफाल ने की भेंट, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Share Now

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *