मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की शिष्टाचार भेंट, राज्यहित के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Share Now

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्यहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री धामी और सांसद बंसल ने राज्य के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *