- विधायक निधि से बने हॉल और टाइल्स कार्य का शुभारंभ, वार्ड नंबर 4 में विकास कार्यों का लिया जायजा
रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड नं 4, H ब्लॉक मे विधायकनिधि से स्वीकृत मनसा देवी मन्दिर सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। आपको बता दे इससे पूर्व वार्ड नं 4 पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया ओर वहाँ हुऐ विकास कार्यों का जायजा लिया उन्होंने कहाँ विधायक बनने के बाद से वार्ड नं 4 आजाद नगर क्षेत्र मे अनेको विकास कार्य उनके माध्यम से करवाए गये तो वही मनसा देवी मंदिर मे हाल निर्माण व टाइल्स लगाने का कार्य किया गया उसका लोकार्पण स्थानीय लोगो की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ ।
विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान कहाँ विधानसभा रुद्रपुर मे लगातार विकास कार्य गतिमान है ओर उन्होंने हर क्षेत्र हर वार्ड मे विकास कार्य को पंहुचाने का काम किया है जनता ने उनके द्वारा चार साल मे किये गये छोटे बड़े विकास कार्यों को देखा है।
विधायक बोले इस ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र को आने वाली मुख्य रोड़ जो दशकों से धरने आंदोलन की साक्षी रही है मगर उन्होंने उस रोड को नेशनल हाइवे जितनी चौड़ी बनाने का कार्य किया है अब झील से शिवनगर तक लगने वाले जाम से जनता को निजाद मिली है ओर साथ हीं आये दिन मार्ग खराब के कारण होने वाली दुर्घटना पर भी विराम लगा है। उन्होंने कहाँ विकास का विजन ओर कुछ करने की इच्छा हो तो हर कठिन कार्य भी सरल बनाये जा सकते है जो विधायक शिव अरोरा के इस कार्यकाल मे जनता ने देखा है।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, धीरेश गुप्ता, राजकुमार साह, विजय डे, शंकर विश्वास, मोनू निषाद, गीता शर्मा, आशा मुंजाल, पवन राणा, बीनू कुमार, अनिल शर्मा, साधना शर्मा, विशाल साह, महेश राय, मुकेश रस्तोगी, गोरंग, अमल मंडल, बप्पा, संजीव कुमार, भास्कर, असित, तापस, किशोर, महेश सूचित्रा दीपालीं आदि लोग मौजूद।


