पंतनगर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी का एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड में चयन

पंतनगर। (राजतंत्र टाइम्स)। विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड (एएमपीएल) द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के एक विद्यार्थी एम.एससी. एग्रोनॉमी के छात्र अखिलेश तुलस्यान का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी को रू. 8 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित छात्र को बधाई दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम. एस. नेगी ने भी सफल छात्र को शुभकामनाएं दी व चयनित छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *