हरित यज्ञ अभियान के अंतर्गत छात्रावास परिसरों में फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण

Share Now

पंतनगर।(राजतंत्र टाइम्स)। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में चल रहे ‘हरित यज्ञ’ अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न छात्रावास परिसरों में फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अमरूद, करोंदा, लीची एवं कटहल सहित विभिन्न फलदार पौधों के साथ-साथ औषधीय गुणों से युक्त लेमन ग्रास के पौधे भी लगाए गए। प्रत्येक छात्रावास में लगभग 20 पौधों का रोपण किया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम में चीफ वार्डन, अधिष्ठाता, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय डा. एस. एस. गुप्ता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. वी.सी. ध्यानी, वार्डन डा. मनीष तिवारी, डा. पी. के. मिश्रा, अन्य वार्डनगण, सहायक वार्डन तथा छात्रावास स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की। सभी ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा विश्वविद्यालय परिसर को और अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विश्वविद्यालय द्वारा 17 से 23 जुलाई 2026 तक सभी छात्रावासों में चरणबद्ध रूप से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक छात्रावास में लगभग 20 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में हरित क्षेत्र का विस्तार करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *