अटल जी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- सुशासन और जनकल्याण का दृष्टिकोण सदैव करेगा मार्गदर्शन

Share Now

नई दिल्ली।(राजतंत्र टाइम्स)।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अटल जी को असाधारण दूरदृष्टि वाले महान राजनेता के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया, जबकि उनके नेतृत्व ने देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सुशासन और जनकल्याण पर केंद्रित अटल जी का दृष्टिकोण सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अटल जी को पुण्यतिथि पर स्मरण किया और उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *