बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू, सभी विभागों को एक्शन प्लान बनाने के आदेश

Share Now

मानसून से पहले जमीनी तैयारी पर जोर, 15 जून तक सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश

रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में बैठक लेते हुए कहा कि मानसून काल में जल भराव, बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारिया अभी से कर ली जाये। उन्होेने निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर लें तथा ऐसे क्षेत्र जहाँ पर पिछले वर्षाे मे जलभराव एवं बाढ का अधिक प्रभाव रहा है वहॉं पर सुरक्षात्मक कार्याे पर अधिक ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रो मे सिंचाई, लोनिवि, निकाय अधिकारियो से समन्वय बनाकर कार्ययोजना बनाते हुए नदी-नाले, नहर व शहरी क्षेत्र में नालो-नालियों की सफाई कराना सुनिश्चित करे। उन्होने सभी नगर निकाय अधिकारियो को निर्देश दिये कि प्रथम चरण में सभी नाली व नालो को 30 अप्रैल तक सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा जीओ टैग के साथ फोटोग्राफ भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि दूसरे चरण में वर्षाकाल से पूर्व सभी नहर, नाली व नालो की दुबारा सफाई कराना भी सुनिश्चत करेगें। उन्होने सड़क महकमों को निर्देश दिये कि स्कवर, पुलिया के नीचे का मलवे की सफाई करना सुनिंिश्चत करेगें। इसी तरह सिंचाई विभाग को नदी, जलाशयो में जहां अधिक सिल्ट जमा हो गयी है, शीघ्र सर्वे कर ड्रेजिंग हेतु प्रस्ताव बनाकर 25 अप्रैल तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी निकाय अधिकारियों को अपने-अपने निकायो के नदी, नालो व नालियो का जीआईएस मैप बनाने के निर्देश दिये साथ ही उन्होने सिंचाई विभाग को पूरे जनपद के नदी, नालो, जलाशयो का जीआईएस बेस मैप तैयार करते हुए सम्भावित जल भराव व बाढ़ क्षेत्रों के समाधान हेतु लघु व दीर्घकालिन कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। वर्षाकाल में शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव हो जाता है, इसलिए सभी कार्यदायी संस्थाए रिवर चैनेलाइजेशन व नालों, नालियों की सफाई कार्यो को 15 जून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने बाजपुर के लेवड़ा नदी पर निर्माणाधीन पुलों को जून तक करने के निर्देश लोनिवि को दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी/ओसी आपदा प्रबंधन गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, आनंद सिंह नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय वर्चुअल माध्यम से जूड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *