स्व-गणना की सुविधा 10 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक उपलब्ध है:जिलाधिकारी

Share Now

 

रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्व-गणना के तहत निर्धारित पोर्टल पर मकान सूचीकरण का ऑनलाइन स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। उन्होने कहा कि जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य गतिमान है, जिसमे ऑनलाइन स्व-गणना की जा सकती है। उन्होने बताया कि स्व-गणना 10 अप्रैल से प्रारम्भ हो गयी जो 24 अप्रैल तक की जा सकती है। उन्होने सभी जन मानस से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्व-गणना कर सकते है। उन्होने जनता से अपील की स्व-गणना के माध्यम से न केवल राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे बल्कि जनगणना 2027 में भी भागीदार बने।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *