एसएसपी अजय गणपति ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर और ट्रांजिट कैंप समेत कई थानों में बदले गए उपनिरीक्षक

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से 13 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को कोतवाली खटीमा से कोतवाली किच्छा, सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से एएनटीएफ रुद्रपुर तथा विजय सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कलकत्ता फार्म नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी को चौकी बगवाड़ा से कोतवाली रुद्रपुर, प्रदीप शर्मा को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली गदरपुर, नरेश पंत को पुलिस लाइन रुद्रपुर से चौकी रम्पुरा तथा दीपक कौशिक को डीसीआरबी से एसओजी रुद्रपुर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक प्रदीप पंत को थाना पुलभट्टा से चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर, ओम प्रकाश को चौकी प्रभारी कलकत्ता फार्म से थाना पुलभट्टा, सौरभ भारती को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से चौकी प्रभारी शिवनगर पट्टी तथा जितेन्द्र सिंह खत्री को चौकी प्रभारी बाजपुर से कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात किया गया है।

वहीं महिला उपनिरीक्षक नीलम मेहरा को कोतवाली किच्छा से कोतवाली रुद्रपुर तथा प्रदीप कोहली को चौकी प्रभारी शिवनगर पट्टी से चौकी प्रभारी बाजपुर नियुक्त किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।