स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा के दौरान स्वीप गतिविधियों एवं एस.आई.आर. “शंका समाधान संवाद” का प्रचार-प्रसार

Share Now

नैनीताल/हल्द्वानी । (राजतंत्र टाइम्स)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद नैनीताल में तल्लीताल से मल्लीताल तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करना, नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना रहा।

तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री एवं जनपद नैनीताल के प्रभारी मंत्री खजान दास, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों,जिला अधिकारीगण, शिक्षक, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रमों एवं अन्य स्वीप गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

उपस्थित विद्यालयी छात्र-छात्राओं, युवा मतदाताओं एवं आमजन को स्वीप की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा एस.आई.आर. के “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विद्यार्थियों, युवा मतदाताओं, पर्यटकों एवं आमजन द्वारा तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

इसी क्रम में भीमताल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल आर. एस. नेगी सहित विभिन्न अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर भी स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रमों एवं अन्य स्वीप गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा), नैनीताल सहित स्वीप टीम नैनीताल की ओर से राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, मीनाक्षी कीर्ति, दीपा रैक्वाल, पूनम पंत एवं अभिलाषा कीर्ति। आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *