- सिडकुल के उद्योगपतियों ने ‘विकसित भारत 2047’ के लिए बढ़ाए कदम
रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। SIDCUL Entrepreneur Welfare Society (SEWS) की वार्षिक आम सभा (AGM 2026) का भव्य आयोजन एक होटल, रुद्रपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम “Empowering Industries for Viksit Bharat 2047” रही, जिसने विकसित भारत के निर्माण में उद्योगों की अग्रणी भूमिका को नई दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम में सिडकुल पंतनगर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्लांट हेड, एचआर हेड, उद्योग प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। AGM का उद्देश्य उद्योगों के बीच समन्वय बढ़ाना, निवेश एवं रोजगार को प्रोत्साहित करना, औद्योगिक समस्याओं के समाधान हेतु साझा मंच उपलब्ध कराना तथा उत्तराखंड को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में स्थापित करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को गति देना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता SEWS के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब उद्योग, प्रशासन और समाज एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।
SEWS के संस्थापक अजय तिवारी एवं संजय सिंघल , माहेश्वरी ने संगठन की अब तक की यात्रा और उद्योगों के हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्य उद्योगों से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी का भी स्वागत किया गया। SEWS के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह को सभी सदस्य उद्योगों एवं कार्यकारिणी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभवी नेतृत्व, सकारात्मक सोच एवं उद्योगों के प्रति समर्पण से SEWS नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा उद्योगों और प्रशासन के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाएगा।
अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि SEWS सदैव उद्योगों की आवाज़ बनकर कार्य करता रहेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्य उद्योगों के हितों की रक्षा करने, निवेश, कौशल विकास, औद्योगिक सुरक्षा तथा नवाचार को बढ़ावा देने और “Empowering Industries for Viksit Bharat 2047” के संकल्प को साकार करने हेतु सभी उद्योगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संतोष रगोड़े, पूर्व प्रेसिडेंट आशुतोष शर्मा, महासचिव पूर्व गजेन्द्र सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी श्रीमती ललिता जोशी, कोषाध्यक्ष (Treasurer) विनीत शर्मा, आईआर प्रतिनिधि उत्तम सिंह तथा मीडिया कोऑर्डिनेटर तेज राम बघेल, अनूप सिंह, नकवी, वी.पी. सिंह, संजय सिंह, रवि शरण, कोऑर्डिनेटर श्री राजेश मिश्रा, गौरव सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा सहित संगठन की कार्यकारिणी एवं कोर टीम की सक्रिय सहभागिता रही।
महिला सशक्तिकरण को विशेष महत्व देते हुए ललिता जोशी ,श्रीमती कुलविंदर कौर, श्रीमती मुक्ता टंडन एवं पूरी महिला टीम के योगदान की सराहना की गई। उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और समान अवसरों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक में औद्योगिक विकास, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण, प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय, निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा भविष्य की चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्य उद्योगों ने “Empowering Industries for Viksit Bharat 2047” के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया।
AGM 2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि SEWS केवल एक संगठन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के औद्योगिक विकास, सहयोग और सामूहिक नेतृत्व का सशक्त मंच है। संगठन भविष्य में भी उद्योगों की प्रगति, नवाचार और समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।


