एग्रीस्टैक कार्यों में ऊधमसिंह नगर सबसे आगे, रंजना राजगुरु ने की समीक्षा बैठक

Share Now

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने आज वर्चुअल एग्रीस्टैक के अन्तर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री व अंश निर्धारण के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि फार्म रजिस्ट्री में सर्वप्रथम किसानों की आइडी बनायी जानी हैं। जो खेती करते है,उन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएं।

कहा कि राजस्व लोक अदालत के माध्यम से भी वादों का निस्तारण किया जाएं तथा राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाएं।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद एग्रीस्टैक के कार्यो अन्य जनपदो की तुलना में सबसे आगे है। जिसपर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद द्वारा प्रसन्ता व्यक्त की गयी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. वीके यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *