भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत,जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

रुद्रपुर।  (राजतंत्र टाइम्स)। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश टीम में प्रवक्ता बनाये जाने पर जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी के नेताओं ने कहा कि राजेश शुक्ला के संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत,जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व देकर उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण पर विश्वास जताया है। किच्छा क्षेत्र से विधायक के रूप में उन्होंने लंबे समय तक जनता के बीच रहकर कार्य किया और संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। अब प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वह पार्टी की नीतियों, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से जनता और मीडिया के सामने रखने की भूमिका निभाएंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत,जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए और पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। संगठन को मजबूत करने में उन्होंने लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ है और पार्टी के मुद्दों को प्रभावी तरीके से रखने की क्षमता भी उनमें है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राजेश शुक्ला संगठन की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा और प्रदेश स्तर पर संगठन का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने में यह नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण साबित होगी।

महापौर विकास शर्मा ने राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे ऊधमसिंह नगर भाजपा परिवार के लिए गौरव का विषय है। राजेश शुक्ला ने लंबे समय तक संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहकर अपनी कार्यशैली की पहचान बनाई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत,जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और संगठन के विचारों को जनता तक पहुंचाने में प्रवक्ता की अहम भूमिका होती है। उन्हें विश्वास है कि राजेश शुक्ला अपने अनुभव और प्रभावी संवाद क्षमता के माध्यम से इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है और पार्टी संगठन को प्रदेश स्तर पर इसका लाभ मिलेगा।

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने स्वागत और सम्मान के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत,जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और विचारधारा पर आधारित संगठन है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और विचारों को मजबूती से जनता तक पहुंचाना तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान, मीना शर्मा, रामप्रकाश गुप्ता, योगेश वर्मा, जीतेन्द्र गौतम, मण्डल अध्यक्ष मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, गोल्डी गोरिया, मोहन तिवारी, डीएन यादव, विजय तोमर, विपिन सिंह गेहलोत, के के त्रिपाठी, रचित सिंह, सुनील सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *