पंतनगर। ।(राजतंत्र टाइम्स)। विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में मैसर्स एआईएस कंपनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों क्रमशः बी.टेक. मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कुनाल सागर तथा बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के धर्मेन्द्र कुमार एवं श्रेयांष दत्त का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को रू. 4.5 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासो की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम.एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि पूर्व की भॉति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।


